फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agent of private hospital caught

Lucknow News: ट्राॅमा सेंटर की इमरजेंसी में पकड़ा दलाल

Wed, 22 Feb 2023 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
agent of private hospital caught
केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर में मंगलवार को परिसर के सुरक्षाकर्मियों ने एक दलाल को धर दबोचा। ये दलाल ट्राॅमा सेंटर की इमरजेंसी से मरीज को बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जा रहा था। मरीज के निजी अस्पताल न जाने पर भी वह उसे तरह तरह के प्रलोभन दे रहा था। सीएमओ कार्यालय से जानकारी पर ट्राॅमा सेंटर के कर्मचारियों ने दलाल को इमरजेंसी के भीतर दबोच लिया। दलाल ने मरीज को ले जाने के लिए, अपनी एम्बुलेंस भी ट्राॅमा सेंटर की इमरजेंसी के गेट पर खड़ी कर रखी थी। पकड़े जाने के बाद दलाल से जुर्माना वसूलकर उसे चेतावनी देने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन

ट्रॉमा के सीएमओ ने डॉ. धीरेन्द्र कुमार एम्बुलेंस को सीज करवा दलाल को पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया। इस पर दलाल सीएमओ से माफी मांगने लगा, जिसके बाद सीएमओ ने दलाल को चेतावनी देते हुए जुर्माना राशि भरवा कर छोड़ दिया। सीएमओ ने बताया ट्राॅमा सेंटर परिसर में किसी भी निजी एम्बुलेंस चालक के आने पर सख्त मनाही है। असल में ट्रॉमा सेंटर और लोहिया संस्थान में मरीजों की भर्ती में काफी समस्या हो रही है। रात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ज्यादातर बेड पर मरीज भर्ती रहते हैं। रात में तो स्ट्रेचर पर मरीजों को भर्ती करके इलाज मुहैया कराया जाता है। बेड फुल होने की दशा में मरीजों की भर्ती मुश्किल हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर दलाल सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed