फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after tweet four police station call him

नहीं दर्ज कर रहे थे केस, मुख्यमंत्री को ट्वीट किया तो चार थानों ने मुकदमा दर्ज करने को बुला लिया

Fri, 20 Nov 2020 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
after tweet four police station call him
गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी विनय पांडेय की पत्नी उसके घर में रखे जेवरात व नकदी उठा ले गई। पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराने को युवक चार थानों के चक्कर लगाता रहा। एक माह तक किसी ने नहीं सुनी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था से भी शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट होते ही चार थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने उससे संपर्क किया। सभी केस दर्ज करने को तैयार हो गए। गोमतीनगर विस्तार में केस दर्ज कर पीड़ित को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

विनय पांडेय के मुताबिक, 2018 में उसने हुसैनगंज निवासी अनीता से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि अनीता शादी के बाद भी उसके घर पर ज्यादा नहीं रुकती थी। मां की बीमारी का बहाना बनाकर मायके में ही रुकती रही। विनय का आरोप है कि अनीता ने उसे बताया था कि वह तलाकशुदा है। उसकी 2004 में शादी हुई थी जिससे एक बच्ची है। पति से तलाक हो गया। लेकिन फरवरी 2020 में मोबाइल में उसके इस झूठ का राज खोल दिया। पता चला कि उसका तलाक ही नहीं हुआ है। इसके बाद भी दोनों ने आपसी समझौता कर लिया। अक्तूबर में उसका पीछा करता हुआ खदरा तक पहुंचा तो वहां दूसरे ब्यूटी पार्लर की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वहीं ससुराल वालों से कहा कि यह आदमी मेरा पीछा करता है। ससुरालवालों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। वहां पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर खुद को बचाया। आरोप है कि अनीता, विनय के घर से ढाई लाख के जेवरात और कुछ नकदी लेकर चली गई। कई दस्तावेज भी घर से गायब थे। पुलिस मदद को तैयार नहीं थी तो उसने सीएम और उच्च अधिकारियों को ट्वीट कर जानकारी दी जिसके बाद हुसैनगंज, गोमतीनगर विस्तार, इंदिरानगर और हसनगंज थानों की पुलिस सक्रिय हुई और उससे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed