फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the World Health Organization, the NITI Aayog also praised the Yogi model of covid management.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाद नीति आयोग ने भी कोविड प्रबंधन के योगी मॉडल को सराहा

Thu, 13 May 2021 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 May 2021 10:51 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाद अब नीति आयोग ने भी कोविड प्रबंधन के लिए योगी सरकार के मॉडल की तारीफ की है। आयोग ने यूपी के मॉडल को अन्य राज्यों के लिए नज़ीर बताया है।

विज्ञापन
After the World Health Organization, the NITI Aayog also praised the Yogi model of covid management.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाद अब नीति आयोग ने भी कोविड प्रबंधन के लिए योगी सरकार के मॉडल की तारीफ की है। आयोग ने यूपी के मॉडल को अन्य राज्यों के लिए नजीर बताया है। नीति आयोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में दो महत्वपूर्ण ट्वीट किए गए हैं। नीति आयोग ने एक ट्वीट में कोरोना मरीजों का पता लगाने और संक्रमण फैलने और रोकने के लिए उन्हें होम आइसोलेट करने के लिए चलाए गए ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) के महाभियान की सराहना की है तो दूसरे में यूपी के ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नीति आयोग के ट्विटर अकाउंट पर आईं यह टिप्पणियां डब्लूएचओ द्वारा कोविड मैनेजमेंट के लिए राज्य सरकार की कामयाब रणनीति की तारीफ  की पुष्टि करती दिखीं। आयोग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि यूपी सरकार की तरफ  से राज्य के 97 हजार से अधिक गांवों में घर-घर जाकर कोरोना संक्रमित का पता लगाने और उन्हें आइसोलेट करने के महाभियान को अन्य राज्य भी दोहरा सकते हैं। इस ट्वीट में यह भी बताया गया है कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का यूपी मॉडल कोरोना को कोबू करने में बेहद प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन


अपने एक अन्य ट्वीट में नीति आयोग ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम बेहद प्रशंसनीय है। यूपी ने ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए एक ऐसा डैशबोर्ड तैयार किया है जिसके जरिए ऑक्सीजन टैंकरों की रियल टाइम लोकेशन पता लगा सकते हैं। इससे तत्परता से और बेहतर ऑक्सीजन आवंटन संभव हुआ है। पहले जहां 250 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता हो पा रही थी वहीं अब 1000 मीट्रिक टन होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed