फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the success of Operation Sindoor, the returning officer brothers were welcomed

Lucknow News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लौटे अफसर भाइयों का स्वागत

Mon, 02 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
After the success of Operation Sindoor, the returning officer brothers were welcomed
बख्शी का तालाब। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रविवार को घर लौटे सेना के दो अफसर भाइयों का जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर मिठाइयां बांटी। इस दौरान भारत माता की जयकार से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेदरत्न सिंह ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय स्थित वार रूम में सर्जेंट आकाश सिंह और भठिंडा स्थित मुख्यालय में उनके छोटे भाई लेफ्टिनेंट आजाद सिंह तैनात हैं। लेफ्टिनेंट आजाद ने बताया कि पिछली बार वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर (बीकेटी के गांव रुदही) आए थे। इसी दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। उन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुलाकर राजस्थान में सीमा पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन




उनके बड़े भाई आकाश सिंह ने वाररूम से ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया। दोनों भाई घर पहुंचे तो सिविल डिफेंस में डिविजनल ऑफिसर पिता रमेश सिंह के साथ व्यापारियों और लोगों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed