फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the movement, the Jal Nigam employees got one month's salary and pension, the Jal Nigam management released 70 crore 22 lakhs.

आंदोलन के बाद जल निगम कर्मियों को मिला एक माह का वेतन व पेंशन, जल निगम प्रबंधन ने जारी किया 70 करोड़ 22 लाख

Fri, 26 Mar 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Mar 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
After the movement, the Jal Nigam employees got one month's salary and pension, the Jal Nigam management released 70 crore 22 lakhs.
पिछले छह महीने से वेतन न मिलने से नाराज जल निगम कर्मियों को होली से पहले तीन महीने का वेतन दिया जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ एक महीने अक्तूबर का वेतन व पेंशन देने के लिए ही 70 करोड़ 22 लाख दो हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए सभी जोन को धन का आवंटन कर दिया गया है। जबकि और दो महीने का वेतन देने की व्यवस्था की जा रही है। संभव है कि जल निगम कर्मियों को दो महीने का वेतन देने केलिए शनिवार को बजट जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि आर्थिक रूप से तंगहाल जल निगम कर्मियों को पिछले छह महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिला है। इससे नाराज जल निगम कर्मी कई दिनों से मुुख्यालय में धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर शासन स्तर पर कई बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन धन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कर्मियों को होली से कम से कम पहले तीन महीने का वेतन व पेंशन का भुगतान करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के निर्देश पर मुख्य लेखाधिकारी ने अभी अक्तूबर महीने का वेतन व पेंशन का भुगतान करने के लिए 70 करोड़ 22 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे करीब 9018 कर्मियों को वेतन और 13585 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार कुल 22603 कर्मियों को एक महीने का वेतन देने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य लेखाधिकारी राजू द्वारा लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी व कानपुर जोन के महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक महीने का वेतन जारी कर दिया गया है और दो महीने का वेतन देने की व्यवस्था की जा रही है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed