{"_id":"65946c4534e95260c3094929","slug":"after-the-marriage-was-fixed-the-girl-ran-away-with-her-lover-from-another-community-lucknow-news-c-13-lko1027-556581-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निकाह तय होने पर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग भागी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निकाह तय होने पर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग भागी युवती
Wed, 03 Jan 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थाने में मंगलवार को बुजुर्ग महिला ने अपनी नातिन के अपहरण का केस दर्ज कराया है। इसमें दूसरे समुदाय के एक युवक व उसके घरवालों को नामजद किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उनकी नातिन को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है।
पारा निवासी बुजुर्ग महिला के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उनकी बेटी की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका दामाद नातिन को उनके घर में छोड़कर चला गया था। नातिन बालिग हो गई है। लिहाजा उसका रिश्ता तय कर दिया। अगले महीने निकाह होना है।
बुजुर्ग महिला के मुताबिक सोमवार शाम घर में कोई नहीं था। तभी उनकी नातिन को क्षेत्रीय निवासी विकास विश्वकर्मा बहलाकर अगवा कर ले गया। वह घर में रखे जेवर व 65 हजार रुपये नकदी भी ले गई है। रात में नातिन ने वायस मैसेज भेजकर विकास के साथ जाने की बात कही। बुजुर्ग महिला के मुताबिक वह जब विकास के घर गईं तो उसके घरवालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पारा इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के मुताबिक युवती की तलाश की जा रही है।