फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the headmistress's death, the siblings stole Rs 23 lakh and jewellery worth Rs 8 lakh

Lucknow News: प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद भाई-बहनों ने 23 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर हड़पे

Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
After the headmistress's death, the siblings stole Rs 23 lakh and jewellery worth Rs 8 lakh
लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी सुरेंद्र नाथ ने तीन सालों, एक साली व सास पर मृत पत्नी के 23 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। तालकटोरा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सुरेंद्र के मुताबिक पत्नी सीतापुर के रेउसा में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थीं। बीते 22 फरवरी को पत्नी की तबीयत खराब हो गई। 13 मार्च को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृत्यु से पहले पत्नी ने बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें उन्हें सौ प्रतिशत शेयर का नॉमिनी बनाया गया था। सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी के इलाज के दौरान साले सतीश चंद्र, हरिश्चंद्र, नितीश चंद्र साली सीमा और सास चंद्रकला अस्पताल में रहते थे। आरोप है कि बीमारी का लाभ उठाते हुए सालों ने मिलकर पत्नी का मोबाइल ले लिया। नौ मार्च को मोबाइल के जरिये पॉलिसी में हेरफेर करके अपनी मां को सौ फीसदी नाॅमिनी बना दिया। इतना ही नहीं पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपियों ने पत्नी के पीएफ खाते से 23 लाख नकद और आठ लाख के जेवर भी हड़प लिए। मामले की जानकारी होने पर जब उन्होंने रकम और गहने वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने डीसीपी पश्चिमी से शिकायत की। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सतीश चंद्र, हरिश्चंद्र, नितीश चंद्र, सीमा और चंद्रकला पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed