फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the demonstration, the Jalkal team reached Udayganj and also tested the water.

Lucknow News: प्रदर्शन के बाद उदयगंज पहुंची जलकल की टीम, पानी की जांच भी की

Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
After the demonstration, the Jalkal team reached Udayganj and also tested the water.
पानी की जांच करते अ​धिशासी अ​भियंता।
लखनऊ। एक महीने से गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन के बाद बुधवार को जलकल विभाग की टीम उदयगंज पहुंची। उसने पानी की जांच की और पाइपलाइन की सफाई भी कराई। इसके बाद जलकल विभाग ने आपूर्ति सही हो जाने का दावा भी किया।
विज्ञापन

महात्मागांधी जियामऊ वार्ड में आने वाले नई बस्ती, क्ले स्कवाॅयर, बर्फखाना सहित कई इलाकों में एक महीने से दूषित पानी आने की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार को उदयगंज में प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद बुधवार को जलकल जोन एक के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष राय टीम के साथ मौके पर गए और पानी की जांच की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पानी अब साफ आ रहा है। एक दिन पहले पाइपलाइन की मरम्मत हुई थी, उसमें कुछ मिट्टी भरी थी, जिससे आपूर्ति में गंदगी जा रही थी। इसे अब सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed