फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after tank of car full, car owner ran away

पेट्रोल पंप से टंकी फुल कराकर कार सवार रफूचक्कर

Tue, 19 Jul 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
after tank of car full, car owner ran away
लखनऊ। कैंट इलाके के वीएम सर्विस स्टेशन नाम के पेट्रोल पंप पर सोमवार तड़के चार युवक लाल रंग की कार से पहुंचे। सुबह के समय कम कर्मचारी थे। इस दौरान युवकों ने ऑपरेटर से टंकी फुल करने को कहा। जैसे ही टंकी फुल हुई और टंकी का ढक्कन बंद हुआ। कार ने अचानक से तेज रफ्तार पकड़ ली। कार सवार बिना ईंधन का भुगतान किए ही निकल गए। पंप के मैनेजर ने कैंट थाने में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरण लाल के मुताबिक, इंदिरानगर अवध विहार निवासी रामकिशोर मिश्रा वीएम सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रामकिशोर के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 4.19 बजे चार युवक लालरंग की स्विफ्ट कार से पहुंचे। टैंक फुल करने को कहा। जिस पर कर्मचारी राकेश यादव ने टैंक फुल कर दिया। टैंक में 35.63 लीटर पेट्रोल भरा गया जिसकी कीमत 3440 रुपये हुई। पेट्रोल भरने के बाद कर्मचारी ने जैसे ही टैंक का ढक्कन बंद किया और रुपये लेने के लिए आगे बढ़ा तो कार सवारों ने तेज रफ्तार से गाड़ी भगा दी। जब तक कुछ समझ पाते कार आंखों से ओझल हो गई। रामकिशोर ने पूरी जानकारी पंप मालिक को दी। इसके बाद कैंट थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश फुटेज के आधार पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed