फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after six month there is no admission in btc

छह महीने में भी नहीं हो पाए बीटीसी में दाखिले

Mon, 23 Dec 2013 10:37 AM IST
दीप सिंह/लखनऊ
दीप सिंह/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
after six month there is no admission in btc

बीटीसी का नया सत्र शुरू होने के पहले ही पटरी से उतर गया है। छह महीने बीतने के बावजूद अभी दाखिले ही नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


दाखिलों में इंटरनेट की मार्कशीट स्वीकार करने के मुद्दे पर शासन ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया। इसी इंतजार में दाखिला प्रक्रिया रुकी हुई है।

अब यदि प्रक्रिया शुरू होती भी है तो दाखिले होने में कम से कम दो महीने लग जाएंगे। पिछला सत्र तो करीब डेढ़ साल लेट हो चुका है।

सत्र लेट होने से जहां हजारों अभ्यर्थी चिंतित हैं, वहीं कॉलेजों को भी छात्र न मिलने की आशंका सता रही है।

बीटीसी का सत्र जुलाई से जून तक चलना चाहिए लेकिन इसकेलेट होने की शुरुआत दाखिलों से ही हो जाती है। इस साल सत्र 2013-14 के लिए दाखिला प्रक्रिया ही काफी देर से शुरू हुई।

इस साल ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे और दावा किया गया कि इससे प्रवेश प्रक्रिया साफ-सुथरी और जल्दी पूरी हो जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच भी अलग-अलग केंद्रों पर कर ली गई। इस दौरान उन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए जिन्होंने इंटरनेट की मार्कशीट दिखाई थी।
विज्ञापन


इस पर कई अभ्यर्थियों ने अपील की कि कुछ विश्वविद्यालय इंटरनेट पर ही मार्कशीट उपलब्ध कराते हैं। मैनुअल मार्कशीट उन्हें मिली ही नहीं है।

इस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शासन को प्रस्ताव भेजा कि इंटरनेट की मार्कशीट को भी स्वीकार किया जाए।

करीब महीना भर हो गया लेकिन अभी शासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं किया है। इसी वजह से दाखिला प्रक्रिया रुकी हुई है। हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं कि दाखिले कब शुरू होंगे लेकिन अफसरों को जैसे कोई फिक्र ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कॉलेज प्रबंधक भी परेशान हैं कि बीएड में छात्र नहीं मिले थे। सत्र लेट होना भी इसकी बड़ी वजह थी। बीटीसी में भी छात्र नहीं मिले तो क्या होगा?

पिछले सत्र की एक भी परीक्षा नहीं हुई
सत्र 2012-13 पिछले साल जुलाई से शुरू होना चाहिए था। इस लिहाज से यहां दिसंबर 2013 तक तीन सेमेस्टर पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन ज्यादातर कॉलेजों में एक भी सेमेस्टर परीक्षा नहीं हुई।


स्वामी विवेकानंद कॉलेज के प्रबंधक मोहन सिंह बताते हैं कि पहले सेमेस्टर के आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभी नोटिस आया है। महावीर प्रसाद डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अवधेश सिंह ने भी बताया कि पिछले सत्र की अभी तक एक भी परीक्षा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed