{"_id":"687aac8cfc9c9288710fa7b8","slug":"after-receiving-the-award-the-mayor-returned-to-the-city-and-was-given-a-warm-welcome-flowers-were-showered-and-drums-were-played-lucknow-news-c-13-knp1050-1298671-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुरस्कार पाने के बाद शहर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, बरसे फूल, बजे ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुरस्कार पाने के बाद शहर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, बरसे फूल, बजे ढोल
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में तीसरा पुरस्कार मिलने के बाद शुक्रवार को शहर लौटीं महापौर सुषमा खर्कवाल का स्वागत किया गया। आगरा एक्सप्रेसवे से लेकर निगम मुख्यालय तक रास्ते में कई जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
नगर निगम मुख्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया गया। रेड कारपेट बिछाई गई। फूल बरसाए गए और बैंड और ढोल-नगाड़े भी बजे। महापौर ने सभी शहरवासियों का आभार जताया और शहर को नंबर वन बनाने के लिए और काम करने का वादा किया। उससे पहले आगरा एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मोहान रोड पर जोन छह के जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों व नगर निगमकर्मियों, अवध चौराहा स्थित सीएमएस स्कूल के निकट जोनल अधिकारी जोन पांच नंदकिशोर, नहरिया चौराहे पर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की अगुवाई में निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम, जोन आठ में जोनल अधिकारी अजीत राय के अगुवाई में लायन एनवायरो कंपनी के अधिकारियों ने स्वागत किया।
सीएम से मिली महापौर
महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास पर गईं। उनके साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव, पार्षद रंजीत यादव, संजय राठौर, सौरभ सिंह मोनू, रामनरेश रावत, अरुण राय व पूर्व पार्षद साकेत शर्मा मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वच्छता में तीसरा पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और कूड़े से बिजली बनाने के लिए प्लांट लगाने के लिए कहा।