{"_id":"61f5a262b86ce022d91ce92c","slug":"after-rape-forcly-change-religon-lucknow-news-lko615563815","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन, पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन, पीटकर भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पश्चिम बंगाल की एक युवती ने चिनहट कोतवाली में अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड ने फोन पर बातचीत शुरू की। फिर युवती के घर पहुंच गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन भी कराया। फिर भी शादी नहीं की तो युवती प्रयागराज में उसके घर पहुंच गई। वहां पता चला कि उसका फेसबुक फ्रेंड पहले से शादीशुदा है। पोल खुलने पर आरोपी उसे बहलाकर लखनऊ लाया। यहां चिनहट में दो भाइयों संग मिलकर पीटा और धमकाकर भगा दिया।
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की रहने वाली एक युवती की फेसबुक पर रईस अंसारी से दोस्ती थी। आरोप है कि रईस ने चैटिंग कर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि कुछ दिनों बाद रईस पश्चिम बंगाल में उसके घर आ गया। वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर रईस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में रईस ने धर्म परिवर्तन करने पर ही शादी करने की शर्त रख दी। युवती का आरोप है कि रईस ने उसे कोलकाता ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया मगर शादी नहीं की। शक होने पर युवती पता ढूंढकर प्रयागराज में रईस के घर पहुंच गई तो पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है।
युवती के मुताबिक, उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो रईस ने लखनऊ चलकर शादी करने को कहा। वह लखनऊ के चिनहट इलाके में लेकर आया जहां रईस के भाई जावेद अंसारी और जावीद अंसारी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर युवती को पीटा और धमकाया कि यूपी छोड़कर चली जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में रईस अंसारी व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन कर कड़ी कार्रवाई का पीड़िता को आश्वासन दिया है।