फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after murder old woman was fired

हत्या के बाद जलाई गई थी वृद्धा

Sun, 30 Jan 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
after murder old woman was fired
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवनगर में शुक्रवार को घर में अकेली बुजुर्ग महिला राजकुमारी की संदिग्ध हालात में जलने से मौत की घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि राजकुमारी को मौत के बाद जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें जहरीला पदार्थ देकर मारने के बाद जलाया गया था। शक की सुई भी परिवार के ही एक सदस्य के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने जल्द ही वारदात के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

मड़ियांव के केशवनगर में रहने वाली राजकुमारी (65) की शुक्रवार रात घर के अंदर जलने से मौत हो गई थी। घर की छानबीन में आग लगने की कोई वजह सामने नहीं आई थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि राजकुमारी को मौत के बाद जलाया गया था।
विज्ञापन

एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह ने बताया कि आशंका है कि जहरीला पदार्थ देकर मारने के बाद राजकुमारी को जलाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। पता चला है कि राजकुमारी की तलाकशुदा बेटी उन्हीं के साथ रहती थी। बेटी के तीन बच्चे हैं और वह मकान बेचने के लिए दबाव बना रही थी मगर राजकुमारी इसके लिए तैयार नहीं थीं। राजकुमारी अपने मकान को पति की निशानी मानती थीं। इस वजह से मकान बेचने को तैयार नहीं थीं। पूछताछ में उनकी बेटी के बयान भी संदिग्ध पाए गए हैं। एडीसीपी का कहना है कि इसके अलावा परिवार में कुछ विवादों की जानकारी मिली है। जल्द ही छानबीन करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed