फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after murder a man, dead body trough on road

युवक की हत्या के बाद सिर कूंचकर सड़क किनारे फेंका

Sat, 30 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
after murder a man, dead body trough  on road
लखनऊ। सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में शुक्रवार सरेशाम एक युवक का सिर कूंचकर उसकी हत्या करने के बाद शव कानपुर रोड किनारे फेंककर हत्यारे भाग गए। बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बाद में राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस उसकी सड़क दुर्घटना में मौत होना बता रही है। वहीं मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बंथरा इलाके में शाम करीब पांच बजे उधर से गुजर रहे राहगीरों को कानपुर रोड किनारे स्थित स्कैनिया बस सर्विस वर्कशॉप के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली पटरी के कच्चे फुटपाथ पर सड़क से करीब 5 मीटर दूर एक शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष होने के साथ ही उसका सिर किसी वजनदार वस्तु से कुचला हुआ था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने उसकी हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसका सिर कूंच दिया और शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। मृतक मटमैले रंग की पैंट और शर्ट के अलावा स्वेटर पहने हुए था। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed