फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after meeting with amit shah bjp started giving attention to me 

अमित शाह से मुलाकात के बाद मिलने लगी मंच पर जगह: राजभर

Mon, 26 Mar 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
after meeting with amit shah bjp started giving attention to me 
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले योगी सरकार से नाराजगी जाहिर करने वाले ओमप्रकाश राजभर अब सरकार के रवैये से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को कुछ पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद सरकार के रवैये में उनके प्रति परिवर्तन आया है। उन्हें पहली बार सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ मंच पर जगह दी गई। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के नौवें प्रत्याशी अनिल अग्रवाल को जीत के लिए बधाई भी दी।

पार्टी विधायकों द्वारा कॉस वोटिंग पर राजभर ने कहा कि विधायक कैलाश नाथ सोनकर और त्रिवेणी राम से इस मामले में जवाब मांगा गया है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राज्यसभा चुनाव से कुछ दिन पहले योगी सरकार पर अपनी और पार्टी की उपेक्षा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नाराज ओमप्रकाश राजभर अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली भी गए थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद संतुष्टि जाहिर करते हुए राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed