फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after mayor allegation lucknow nagar nigam officers created new fund

मेयर ने लगाए आरोप तो अधिकारियों ने बना दिया नया फंड, पहले ही दिन 18 लाख जमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
after mayor allegation lucknow nagar nigam officers created new fund
लखनऊ। मेयर संयुक्ता भाटिया के घोटाले के आरोप के जवाब में नगर निगम के अधिकारियों ने नया फंड ही बना दिया है। मेयर के खिलाफ खोले गए इस मोर्चे के बाद नए फंड में एक ही दिन में 18 लाख रुपये भी जमा हो गए। शुक्रवार को नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें मेयर के आरोप पर चर्चा के बाद तय हुआ कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नगर निगम के बजट से कोई पैसा खर्च नहीं किया जाएगा। नए कोविड-19 ऑफिशियल डोनेशन फंड में नगर निगम के अधिकारी ही योगदान देंगे। इसमें अभी एक-एक महीने की सैलरी अधिकारियों ने जमा की है। जरूरत पर और पैसा दिया जाएगा। खुद नगर आयुक्त ने 1.50 लाख रुपये फंड में दिए हैं। वहीं सभी अपर नगर आयुक्त, उप निदेशक पशु कल्याण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता आदि ने सहयोग किया है। क्या था मेयर का आरोप मेयर ने आरोप लगाया था कि सैनिटाइजर बांटने के लिए 2 रुपये की बॉटल के लिए 10 रुपये में खरीद दिखाई गई। इससे नगर निगम की छवि खराब हुई है। 24 घंटे में नगर आयुक्त से कार्रवाई कर रिपोर्ट भी मेयर ने मांगी थी। सीएसआर फंड से मिली बॉटल उधर, नगर आयुक्त का कहना है कि अभी कोई खरीद नहीं की गई है। जिन 10 हजार बॉटल की खरीद की बात की जा रही है। उन्हें आरपीएम साइंटिफिक ने अपने सीएसआर फंड से बिना कोई कीमत लिए दान में दिया है। मेयर को आरोप लगाने से पहले सही तथ्य जानने चाहिए थे। अब कोरोना से लड़ाई में जरूरी मास्क, सैनिटाइजर आदि की खरीद 26 अधिकारियों के सहयोग से बने फंड से ही होगी। पहले भी कम्युनिटी किचन चलाने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने अन्नदा फंड में 11.84 लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed