{"_id":"688a7e9a951cd754ff0590b4","slug":"after-making-him-drink-beer-the-friend-robbed-the-bank-employee-of-rs-30000-and-a-car-lucknow-news-c-13-knp1002-1317420-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीयर पिलाकर दोस्त ने बैंक कर्मी के हड़पे 30 हजार और कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीयर पिलाकर दोस्त ने बैंक कर्मी के हड़पे 30 हजार और कार
Thu, 31 Jul 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के आदर्श नगर निवासी निजी बैंक कर्मी राजेश कुमार ने दोस्त लवेंद्र सिंह पर उन्हें बीयर पिलाकर उनके 30 हजार रुपये व कार लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आलमबाग थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
राजेश ने बताया कि 15 जुलाई को शाम को वह दफ्तर से निकलकर आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सुजानपुरा मॉडल शॉप के बाहर खड़े थे। तभी वहां लवेंद्र भी आ गया और दोनों बीयर पीने चले गए। राजेश का आरोप है कि नशे में होने पर आरोपी ने उनसे 30 हजार रुपये ले लिए। फिर कुछ काम से जाने की बात कह कर वह उनकी कार भी ले गया। कार में उनका लैपटॉप और मोबाइल था। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।