{"_id":"6101ba198ebc3e582f2b8126","slug":"after-love-marriage-go-back-to-her-wife-lucknow-news-lko5889290159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्रेम विवाह किया, फिर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्रेम विवाह किया, फिर घर से निकाला
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की। फिर बहाने से किराए के मकान में ले जाने के बाद उसे छोड़कर भाग गया। पत्नी ससुराल लौटी तो घर में घुसने नहीं दिया गया। पीड़िता हसनगंज कोतवाली से लेकर महिला थाने के चक्कर लगा रही है।
हसनगंज इलाके में रहने वाली पिंकी को क्षेत्र के ही बाबा की बगिया निवासी एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर 28 जून 2020 को आर्य समाज मंदिर में शादी की। पिंकी का आरोप है कि वह सात महीने ससुराल में रही। फिर एक दिन अविवाहित जेठ ने उसके साथ अभद्रता कर दी तो पति विकासनगर में किराए का मकान लेकर पिंकी के साथ रहने लगा। आरोप है कि एक महीने बाद वह गर्भवती हुई तो पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने विकासनगर के मकान में आना बंद कर दिया। कई महीने का किराया बकाया होने पर मकान मालिक ने पिंकी को निकाल दिया और किराए के एवज में उसका सारा सामान रख लिया।
पिंकी ससुराल गई तो वहां उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। परेशान होकर सप्ताह भर पहले वह आत्महत्या करने गोमतीनगर में रेलवे लाइन पर गई तो लोगों ने पकड़ लिया। फिर पुलिस बुलाकर उसे मायके भेज दिया गया। पिंकी का कहना है कि हसनगंज कोतवाली में शिकायत करने पर उसे महिला थाने भेज दिया गया। बुधवार को पिंकी ने महिला थाने में तहरीर दी। मगर वहां से जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया गया।