फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after lok sabha election defeat congress leader Aradhana Misra resign

यूपीः लोकसभा चुनाव परिणाम के मद्देनजर कांग्रेसी नेताओं का इस्तीफा जारी, अराधना मिश्रा ने भी छोड़ा पद

Sat, 29 Jun 2019 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
after lok sabha election defeat congress leader Aradhana Misra resign
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विगत लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न आने एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के चलते आज कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता एवं महामंत्री यूपी कांग्रेस कमेटी अराधना मिश्रा ‘मोना’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. मंजू दीक्षित, सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह ने भी राहुल गांधी के पक्ष में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज मीडिया को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed