फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After 'I love Yogi Adityanath', hoardings of 'I love Akhilesh Yadav' and 'I love PDA' appeared in Lucknow

UP: SP-BJP होर्डिंग वार, 'आई लव योगी आदित्यनाथ' के बाद 'आई लव अखिलेश यादव' और 'आई लव पीडीए' की लगी होर्डिंग्स

Sun, 28 Sep 2025 09:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

यूपी में SP-BJP के बीच होर्डिंग वार शुरू है। राजधानी में 'आई लव योगी आदित्यनाथ' के बाद 'आई लव अखिलेश यादव' और 'आई लव पीडीए' की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

विज्ञापन
After 'I love Yogi Adityanath', hoardings of 'I love Akhilesh Yadav' and 'I love PDA' appeared in Lucknow
सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' से उठा विवाद अब भाजपा-सपा के बीच होर्डिंग्स वार में बदल चुका है। एक दिन पहले यानी शनिवार को भाजपा नेताओं ने राजधानी की सड़कों पर 'आई लव योगी आदित्यनाथ' और 'आई लव बुलडोजर' लिखी होर्डिंग्स लगाईं। इस पर दिनभर चर्चा चली। 
विज्ञापन


अब रविवार की सुबह लखनऊ में सपा नेताओं की होर्डिंग्स दिखाई दे रही हैं। इसमें 'आई लव अखिलेश यादव', 'आई लव पीडीए' और 'आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार' समेत कई स्लोगन लिखे गए हैं। अब होर्डिंग्स सामने आने के बाद राजनीतिक विश्लेषक इसे हमेशा की तरह सपा और भाजपा के बीच एक होर्डिंग्स के जरिये कोल्ड वार मानकर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

होर्डिंग्स-पोस्टर से जवाब देने का तरीका चर्चा में...

पिछले कुछ समय से राजनीतिक पार्टियों का होर्डिंग्स और पोस्टर के माध्यम से एक-दूसरे को जवाब देने का तरीका काफी चर्चा में रहता है। अब सपा के समर्थन में लगी ये होर्डिंग्स सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अबनींद्र यादव की तरफ से लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से हुई शुरुआत

दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।


 मामले ने तूल पकड़ते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तक का ध्यान खींचा, जिन्होंने कहा था कि 'आई लव मोहम्मद' कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed