फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after death of patient, hospital emploees theft jwellary

मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने चुरा लिए जेवर, तीमारदारों का हंगामा

Thu, 22 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
after death of patient, hospital emploees theft jwellary
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में एक निजी अस्पताल के कर्मियों ने मरीज की मौत होने के बाद उसके जेवर तक उतार लिए। पिता का शव ले जाते वक्त बेटे ने जेवर गायब देख पूछताछ की। जिस पर उसे टकराया जाने लगा। पुलिस भी पीड़ित की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इस बीच पीड़ित ने सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल कर अस्पताल की करतूत को उजागर किया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

हजरतगंज प्रागनारायण रोड निवासी आकाश के पिता योगेंद्र कुमार की तबियत खराब थी। 17 अप्रैल की रात आकाश ने पिता को फैजाबाद रोड इस्माइलगंज स्थित शिवा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान 20 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने आकाश से शव ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि वे पिता का शव घर लेकर जाने लगे। तभी उनकी नजर पिता के गले पर पड़ी। गले में पड़ी सोने की चेन और उनकी एक अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन

पहले इनकार किया फिर रुपये देने की बात कही
इस बात की जानकारी आकाश ने अस्पताल प्रशासन को दी। पहले तो वे लोग योगेंद्र के बिना चेन पहने अस्पताल आने की बात कहते रहे। जिस पर आकाश ने एतराज जताया। विवाद बढ़ने पर अस्पताल कर्मियों ने योगेंद्र के गहने पहने होने की बात कुबूल ली। लेकिन जेवर वापस नहीं किए। इसके बदले में रुपये देने की बात कही। इसके बाद आकाश ने विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अस्पताल कर्मियों का पक्ष लेने लगे। आकाश ने कई परिचितों को मेसेज भेज कर अस्पताल की करतूत के बारे में बताया। चंद मिनटों में ही यह मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शिवा हॉस्पिटल कर्मियों के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed