फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After applying 332 posts recruitment process KGMU come halt technicians made do clerical work

Lucknow News: 332 पदों पर आवेदन के बाद भी केजीएमयू में भर्ती प्रक्रिया ठप, टेक्नीशियन से कराई जा रही बाबूगिरी

Sat, 21 Jun 2025 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 02:49 PM IST
सार

केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक 332 पदों की भर्ती प्रक्रिया आवेदन के बाद भी लंबित है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कर्मचारियों की भारी कमी है। स्थिति यह है कि टेक्नीशियन से ऑफिस का काम कराया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
After applying 332 posts recruitment process  KGMU come halt technicians made do clerical work
केजीएमयू लखनऊ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। संस्थान में 332 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुए कई महीने बीत चुके हैं। इसके बाद से प्रक्रिया अटकी हुई है।

विज्ञापन


केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। साथ ही करीब साढ़े चार हजार बेड पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ऐसे में इन मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच होती हैं। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए संस्थान ने 17 प्रकार के पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं कर्मियों की कमी की वजह से मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- International Yoga Day: गोरखपुर में सीएम तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग, आयोजित हुए सैकड़ों कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्नीशियन कर रहे बाबूगिरी

संस्थान में एक तरफ टेक्नीशियनों की कमी है। दूसरी ओर यहां काफी टेक्नीशियनों से बाबूगिरी भी कराई जा रही है। इसके लिए कई विभागाध्यक्ष जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर टेक्नीशियन की तैनाती विभागों में करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बजाय संविदा के टेक्नीशियन के सहारे जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है।


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 61 जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि केजीएमयू में इस समय नैक के निरीक्षण की तैयारियां चल रहीं हैं। इस वजह से भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। अगस्त के महीने में इसकी परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed