फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after abusing man was murdered

गाली देने पर हुआ था अधेड़ का कत्ल

Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
after abusing man was murdered
लखनऊ। इटौंजा में हुई अधेड़ अमृतलाल की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर आरोपी अजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। आरोपी ने कुबूला कि अमृतलाल ने उसकी बाइक तीन हजार रुपये में गिरवी रखकर रकम नशे में उड़ा दी थी। इसके बदले में उसने अमृतलाल से एक बोरी धान मांगा था। धान देने से मना करने के साथ ही वह उसे गाली देने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो तैश में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मार डाला।
विज्ञापन

सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह इटौंजा के भिखारीपुर गांव निवासी अमृतलाल (53) का शव मिला था। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। अमृतलाल के भाई रामविलास ने शुक्लन पुरवा गांव के रहने वाले अजय मिश्र पर हत्या का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज करके अजय की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं थीं। शनिवार शाम अमानीगंज रोड पर चंदनापुर के पास से आरोपी अजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय ने पूछताछ में बताया कि वह रोज अमृतलाल के साथ बैठकर नशा करता था। गुरुवार रात भी वह अमृतलाल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। अजय ने बताया कि अमृतलाल ने उसकी बाइक गिरवी रखकर तीन हजार रुपये लिए थे। ये रकम नशेबाजी में खर्च कर दी गई थी।
विज्ञापन

अजय का आरोप है कि इसी रकम के बदले में उसने अमृतलाल से एक बोरी धान मांगा तो वह झगड़ा करने लगा। मां की गाली भी दे दी। अजय के मुताबिक उसने अमृतलाल से कहा कि मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। गाली न दो। इस पर भी वह बार-बार गाली दे रहा था। इसी के चलते गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। बीकेटी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक अजय मिश्र नशेबाजी के चलते अपने घर में नहीं रहता था। वह सड़क किनारे पीपल के पेड़ के पास झोपड़ी बनाकर रहता था। हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े झोपड़ी के पास छिपा दिए थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ियों का लगता था जमघट
इटौंजा के भिखारीपुर गांव निवासी अमृतलाल का नशेबाजी के चलते पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया था। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। वहीं पर शराब व गांजा पीने वालों का रोज जमावड़ा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed