{"_id":"695c28647c48c6529401db7f","slug":"after-a-fight-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-lucknow-news-c-13-lko1070-1546039-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगा लिया फंदा
Tue, 06 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बख्शी का तालाब में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बरगदी मगठ गांव निवासी गुड्डू (45) खेती करते थे।
उनके भाई परशुराम ने बताया कि गुड्डू की पत्नी बबली फोन पर किसी से बातचीत करती थी। गुड्डू के मना करने पर शनिवार को दोनों में काफी कहासुनी हो गई। नाराज होकर बबली महिगवां स्थित दौलतपुर मायके चली गई। गुड्डू को पत्नी की यह बात नागवार लगी और वह चुपचाप कमरे में चले गए। रविवार शाम छह बजे तक गुड्डू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनका शव कुंडे में पत्नी की साड़ी के सहारे लटका मिला। दोनों की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।