{"_id":"69c6eee8263c8f5d5b07b187","slug":"after-a-fight-with-her-sister-the-teenager-hanged-herself-lucknow-news-c-13-lko1096-1663515-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बहन से झगड़े के बाद किशोरी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बहन से झगड़े के बाद किशोरी ने लगा लिया फंदा
Sat, 28 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी रोजी (13) ने बड़ी बहन से हुए झगड़े के बाद घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
रोजी के पिता अनवर कबाड़ का काम करते हैं। उनके मुताबिक रोजी निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम चार बजे रोजी बड़ी बहन गुलसबा को मेहंदी लगा रही थी। मेहंदी गुलसबा के कपड़े में लग गई। इस बात पर दोनों बहनों में झगड़ा होने लगा। मां निशा ने दोनों को डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद रोजी कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बहन गुलसबा ने दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने मां को इस बारे में बताया। परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो रोजी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। मामला बच्चों के विवाद का है। रोजी सात भाई बहनों में चौथे नंबर पर थी।