{"_id":"68bf49599c45d666ff02fbc3","slug":"after-a-dispute-with-his-family-a-drunk-youth-hanged-himself-lucknow-news-c-13-knp1002-1375120-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिजनों से विवाद के बाद युवक ने नशे में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिजनों से विवाद के बाद युवक ने नशे में लगाया फंदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बाराबंकी के सफदरगंज निवासी पवन मिश्रा (25) ने रविवार को परिजनों से विवाद के बाद फंदा लगा लिया। वह यहां आलमबाग के गढ़ी कनौरा में परिवार के साथ रहते थे।
पवन को फंदे पर लटका देख पत्नी राजेश्वरी ने शोर मचाया। पुलिस के मुताबिक परिजन पवन को सिविल अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिश्तेदार मनीष ने बताया कि पवन शनिवार को पैतृक गांव बाराबंकी गया था। वहां उसका पट्टीदारों से जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी।
विवाद के बाद नशे में धुत पवन गढ़ी कनौरा लौट गया। फिर घर में कमरे में चला गया। राजेश्वरी खाना बनाने लगी। कुछ देर तक पवन कमरे से नहीं निकला तो उसने आवाज दी। प्रतिक्रिया न मिलने पर राजेश्वरी कमरे में गईं तो पवन फंदे पर लटके मिले। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।