फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After 28 years, it was found that there is more land in the registered plot.

Lucknow News: 28 साल बाद पता चला कि रजिस्ट्री हो चुके प्लॉट में ज्यादा है जमीन

Fri, 18 Oct 2024 04:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
After 28 years, it was found that there is more land in the registered plot.
एलडीए की जनता अदालत में पहुंचे लोग।
लखनऊ। एलडीए की ओर से बृहस्पतिवार को जनता अदालत लगाई गई। इसमें कब्जा, अवैध निर्माण और मकान की रजिस्ट्री से जुड़े 36 मामले आए। इनमें से नौ का निस्तारण कर दिया गया। बाकी के लिए समय तय कर दिया किया गया है।
विज्ञापन




गोमतीनगर के विराम खंड-दो निवासी बुजुर्ग सोना कनौजिया का मामला चौंकाने वाला रहा। एलडीए को 28 साल बाद पता चला कि उन्हें जिस प्लॉट की रजिस्ट्री हो चुकी है उसमें जमीन ज्यादा है। सोना कनौजिया ने एलडीए के संयुक्त सचिव सोमकल सीताराम को बताया कि वर्ष 1993 में उन्हें प्लॉट आवंटित हुआ था। इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है और वह मकान बनाकर रह रही हैं।
विज्ञापन


छह महीने पहले जब उन्होंने प्लॉट फ्री होल्ड कराने के लिए आवेदन किया तो एलडीए की ओर से कहा गया कि आवंटित 235 वर्गमीटर भूखंड में 36 वर्गमीटर जमीन ज्यादा है। ऐसे में फ्री होल्ड शुल्क सहित 16 लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे। सोना ने बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत्त हैं। पेंशन से गुजारा चल रहा है। उनके पति भी नहीं हैं। ऐसे में 16 लाख रुपये कहां से लाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग महिला ने बताया वह जब जमीन आवंटित हुई थी उस वक्त की दर के हिसाब से पैसा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अधिकारी आज की दर के हिसाब से कीमत मांग रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उनके प्लॉट में जमीन ज्यादा थी तो कब्जा देते समय एलडीए ने क्यों नहीं बताया? मानचित्र कैसे पास कर दिया? एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने मामले के निस्तारण के लिए संपत्ति अधिकारी को फाइल की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

प्लॉट तक रास्ते के लिए साल भर से दौड़
मानसरोवर योजना के दिलीप कुमार ने बताया कि एक साल से दौड़ लगाने के बाद भी वे अपने प्लॉट तक जाने का रास्ता नहीं खुलवा पाए हैं। उनके आवेदन पर एलडीए ने रास्ता रोकने वाले का निर्माण तो सील किया, पर काम नहीं बंद हुआ है। पुलिस से शिकायत पर भी समस्या नहीं दूर हुई। आरोप लगाया कि रास्ता बंद कराने के खेल में तहसील के लोग भी शामिल हैं। जनता अदालत में भी उन्हें आश्वासन ही मिला।



ये प्रमुख मामले भी आए



0 अलीगंज के बनारसी टोला निवासी मो. रईस ने बताया कि जानकीपुरम आश्रयहीन योजना में आवंटित भवन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। एलडीए सचिव ने एक सप्ताह में कार्यवाही के निर्देश दिए।


0 पुराना हैदरगंज के राम विलास श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम मौदा में अवैध प्लॉटिंग के साथ रो हाउस बनाए जा रहे हैं।

0 भिलावां के अजय सिंह ने बताया कि सुजानपुरा में कोहली पीसीओ के पास बेसमेंट सहित चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण बिना मानचित्र पास कराए किया जा रहा है। निर्माण पूर्व और मौजूदा पार्षद के पति करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed