फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After 24 hours, BKU took out tractor tricolor march

Lucknow News: 24 घंटे बाद भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours, BKU took out tractor tricolor march
सोनवा थाने के सामने जोर आजमाईश करते भाकियू कार्यकर्ता व पुलिस।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भाकियू (टिकैत गुट) कार्यकर्ताओं ने रविवार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास किया था। इसे पुलिस ने रोक दिया था। इस पर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। 24 घंटे बाद प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने 11 ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर तिरंगा निकालने का प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस ने भाकियू कार्यालय के सामने रतनापुर में ही रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता फोरलेन जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय राय व सीओ इकौना सतीश शर्मा के समझाने के बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। यहां करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जैसे ही तिरंगा यात्रा सोनवा थाने के सामने पहुंची, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को दोबारा रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। काफी देर तक पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की व जोर आजमाइश होती रही। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव की सख्ती के बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस रतनापुर कार्यालय लौट आए। इस दौरान भी करीब डेढ़ घंटा आवागमन बाधित रहा। कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में सोनवा थाने तक पैदल पहुंचे। वहां से 11 ट्रैक्टर के साथ निकली तिरंगा यात्रा मुख्यालय भिनगा पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed