फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AFG VS NDL MATCH: Afghans preparing to trap Netherlands in the trap of spin

AFG VS NDL MATCH: नीदरलैंड को फिरकी की जाल में फंसाने की तैयारी में अफगान, निगाहें सेमीफाइनल पर भी

Fri, 03 Nov 2023 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Nov 2023 06:52 AM IST
सार

वर्ष 2019 में इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रहा था। यहां टीम ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच की सीरीज भी खेली। 

विज्ञापन
AFG VS NDL MATCH: Afghans preparing to trap Netherlands in the trap of spin
जडेजा की देखरेख में अफगान टीम ने अभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इनफार्म राशिद खान (छह मैच में सात विकेट) और मुजीब उर खान (छह मैच में छह विकेट)। अफगानिस्तान के ये दो खिलाड़ी इकाना स्टेडियम के स्लो ट्रैक पर नीदरलैंड के बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाने का प्रयास करेंगे, ताकि विश्वकप में चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना दावा मजबूत किया जा सके। उधर, नीदरलैंड भी अफगानिस्तान को हराकर यह साबित करना होगा कि पूर्व में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी जीत तुक्का नहीं थी। कुल मिलाकर लखनऊ में विश्वकप का आखिरी मुकाबला उलटफेर में माहिर दो टीमों के बीच श्रेष्ठता का होगा। मुकाबले के लिए जहां नीदरलैंड की टीम तीन दिनों ने अभ्यास में जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने दो दिनों में पूरे दमखम के साथ नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन


इकाना स्टेडियम से अच्छी तरह वाकिफ है अफगान टीम
वर्ष 2019 में इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रहा था। यहां टीम ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच की सीरीज भी खेली। इस स्टेडियम में खेलने वाले रहमत शाह, राशिद खान, नजीबुल्लाह जादरान, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक मौजूदा टीम में शामिल है, जो टीम के प्लस पाइंट हो सकता है। विश्वकप में अभी तक बल्लेबाजी में हशमतुल्लाह शाहिदी ने छह मैच में 56.50 की औसत ने 226 और रहमतुल्लाह गुरबाज ने छह में 37.33 की औसत से 224 रन बनाए। गेंदबाजी में राशिद, मुजीब के अलावा अनुभवी मो. नबी और तेज गेंदबाज नवीन उल हक नीदरलैंड के बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सब कुछ झोंकने को तैयार नीदरलैंड की टीम
कागजों में अफगानिस्तान का दावा भले ही भारी दिख रहा हो, लेकिन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी नीदरलैंड की टीम किसी मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकती है, यह उन्होंने पूर्व में करके दिखाया है। गेंदबाजी में बास डीलीडे 26.45 के शानदार औसत से 11 विकेट झटककर 12वें स्थान पर हुए हैं, जबकि उनके ठीक नीचे पॉल वॉन (10 विकेट) और लोगन वॉन (नौ विकेट) दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी में कप्तान एडवर्ड 51 की औसत ने 204 रन बनाए हैं, जो टीम की बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देते हैं। अगर यह टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed