फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aero India 2019 to be conduct in bangalore.

लखनऊ के लिए झटका, बैंगलोर में ही होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो 'एरो इंडिया-2019'

Sat, 08 Sep 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Aero India 2019 to be conduct in bangalore.
- फोटो : amarujala

लखनऊ के लिए बड़ा झटका। एशिया के सबसे बड़े एयर शो 'एरो इंडिया-2019' की मेजबानी बैंगलोर को दे दी गई है। इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है। आपको बता दें कि पहले एयर शो के लखनऊ में कराए जाने का प्रस्ताव था लेकिन अब शो का आयोजन बैंगलोर में 20 से 24 फरवरी के बीच होगा।

विज्ञापन


एयरो इंडिया, एक व्यावसायिक एयर शो है। जिसका आयोजन डिफेंस एग्जीबिशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया जाता है। इसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सहयोग होता है।
विज्ञापन


एयर शो में फाइटर जेट हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं वहीं, उड्यन क्षेत्र की नई तकनीक, सूचना व विचारों का आदान-प्रदान होता है। पिछले एयर शो में कुल 549 कंपनियां शामिल हुई थीं। जबकि 2,75,000 लोग सम्मिलित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में एयर शो के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी। इसके लिए बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन को तैयार कर लिया गया था लेकिन शो को एक बार फिर बैंगलोर शिफ्ट कर दिया गया, जिससे रोमांच के शौकीन जरूर निराश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed