फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocates threaten to agitate

मांगें मानो या 12 से आंदोलन

Sun, 21 Jul 2013 02:16 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
advocates threaten to agitate

अधिवक्ताओं के कल्याण की योजनाएं लागू करने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार को एक पखवारे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


अगर इस अवधि में प्रभावी कार्रवाई न हुई तो 12 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और जनपद व तहसील स्तर पर महाधिवक्ता एसपी गुप्ता का पुतला जलाया जाएगा।

इसके अलावा राजधानी में महापंचायत का आयोजन भी होगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने शनिवार को प्रांतीय महासम्मेलन में यह निर्णय लिया।

गांधी भवन में आयोजित महासम्मेलन में प्रदेशभर के वकीलों ने मांगों को पूरा करने की मांग की।

बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में महाधिवक्ता को तत्काल पद से हटाने के साथ अधिवक्ताओं का पांच लाख रुपये का समूह बीमा, नए अधिवक्ताओं को मानदेय, राजस्व न्यायालय के लिए अलग से न्यायिक कैडर गठित कर उसमें अधिवक्ताओं की नियुक्ति करने, अधिवक्ता की मृत्यु पर कल्याण योजना के तहत सम्पूर्ण राशि का भुगतान, हत्या होने पर 25 लाख रुपये का भुगतान, मेडीक्लेम, पेंशन और अधिवक्ताओं के लिए विधान परिषद सीट का प्रावधान शामिल हैं।
विज्ञापन


उनके मुताबिक अधिवक्ता कल्याण की योजना लागू न किए जाने से प्रदेश के तीन लाख अधिवक्ताओं में नाराजगी है।

मांगों के संबंध में आयोजित महासम्मेलन में वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, अलीगढ़, खीरी, सीतापुर, हरदोई, गोंडा, झांसी, आजमगढ़, सहारनपुर, बलिया, बुलंदशहर, कुशीनगर, गोरखपुर सहित कई जनपद एवं तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed