फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocates' strike today, vehicles will run on changed routes

Lucknow News: अधिवक्ताओं का धरना आज, बदले रास्तों से चलेंगे वाहन

Mon, 17 Mar 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike today, vehicles will run on changed routes
लखनऊ। कैसरबाग में कलेक्ट्रेट के पास सोमवार को अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते यातायात विभाग ने हजरतगंज और कैसरबाग की ओर आने वाले रास्तों पर 26 जगह पर डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

- आईटी चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वोदय नगर पुल होकर गुजारा जाएगा।

- हनुमान सेतु तिराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल, आरआर बंधा होकर संकल्प वाटिका से बैकुंठधाम होकर गुजारा जाएगा।
- पेपरमिल तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात पेपर मिल तिराहे से आरआर बंधा होकर जाएगा।

- पेपरमिल तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम, पीएनटी बालू अड्डा से 1090 चौराहा होकर जाएगा।

- निशातगंज की ओर से हजरतगंज जाने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से चिरैयाझील तिराहे होकर जाएगा।
- सहारागंज की ओर से हजरतगंज आने वाला यातायात डनलप तिराहे से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि सप्रू मार्ग तिराहा से सिकंदरबाग होकर जाएगा।

- चौक/टीले वाली मस्जिद की ओर से हजरतगंज जाने वाला यातायात डालीगंज पुल तिराहे से इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा होते हुए आईटी चौराहा होकर गुजारा जाएगा।

- डालीगंज पुल तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहा से चिरैया झील, सिकंदरबाग होकर गुजारा जाएगा।

- कैसरबाग से हजरतगंज की ओर का यातायात कैसरबाग चौराहे से सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग होकर जाएगा।

- चिरैयाझील से केडी सिंह स्टेडियम तिराहे व चिरैयाझील तिराहे से हिंदी संस्थान तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

- चारबाग से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात रॉयल होटल तिराहे से सिसेंडी तिराहे, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती/सुपरमार्केट तिराहे से कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन


- 1090 चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात बंदरियाबाग से लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल या कैंट क्षेत्र की ओर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लालबाग नॉवेल्टी चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात लालबाग चौराहा से नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा होकर जाएगा।

- पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात डीएसओ चौराहा, सिसेंडी तिराहा होकर जाएगा।

- डीएसओ चौराहा/कैपिटल तिराहे/सप्रू मार्ग तिराहा/श्रीराम टाॅवर तिराहा/नवल किशोर रोड तिराहे से हजरतगंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

- अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से रोडवेज बसें अर्जुनगंज बाजार की तरफ नहीं जा सकेंगी, बल्कि इन्हें शहीद पथ से गुजारा जाएगा।
- बंदरियाबाग चौराहे से कोई भी यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
- डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर जाने वाला यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर गुजारा जाएगा।

- रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाएगा।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकंरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की की बजाय बैकुंठधाम से गुजारी जाएंगी।

- केकेसी तिराहे से चारबाग की ओर जाने वाली रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर की बजाय लोको चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।
- गोमतीनगर से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकंरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा पाएंगी। इन्हें बैकुंठ धाम होकर गुजारा जाएगा। - सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से डालीबाग होते हुए गुजारा जाएगा।

- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा से जाने वाला यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका होते हुए जाएगा।

- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की ओर से जाने वाला यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा व कैंट होकर जाएगा।
- सीडीआरआई तिराहा व क्लार्क अवध तिराहा से जाने वाला यातायात मोती महल तिराहा से डायवर्ट होकर स्टेडियम तिराहा से परिवर्तन चौक से कैसरबाग होकर व चौक की तरफ से आने वाला यातायात डालीगंज पुल तिराहा से नदवा बंधा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed