फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate's mobile phone hacked, threat to bomb school

Lucknow News: अधिवक्ता का मोबाइल हैक कर दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 18 Mar 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Advocate's mobile phone hacked, threat to bomb school
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-एक निवासी अधिवक्ता दीपेंद्र तिवारी ने मोहम्मद अली पर उनका मोबाइल हैक कर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दीपेंद्र कुमार एलआईसी का भी काम करते हैं। उनके मुताबिक करीब ढाई माह पहले मोहम्मद अली ने उनका मोबाइल हैक कर उन्हीं के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया। फिर उनके मोबाइल की लिस्ट से दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को उस ग्रुप में जोड़ लिया। दीपेंद्र का कहना है कि ने आरोपी उनसे व परिचितों से पांच तो कभी दस हजार रुपये मांगता है। रकम देने से मना करने पर गाली-गलौज करता है। जब वह ग्रुप डिलीट कर देते हैं तो फिर नया ग्रुप बना देता है।
विज्ञापन




खुद को पाकिस्तानी बता रहा आरोपी

दीपेंद्र का कहना कि मोहम्मद अली ग्रुप पर खुद को पाकिस्तानी बताता है। वह सचिवालय व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकी उनके मोबाइल से दे रहा है। दीपेंद्र ने बताया कि वह दस बार नया सिम ले चुके हैं, पर आरोपी हर बार उनका नया नंबर हासिल कर लेता है। मोहम्मद अली शॉपिंग एप पर उन्हीं के मोबाइल से ऑर्डर करता है। बीच-बीच में उनका मोबाइल बंद भी हो जाता है। मोहम्मद अली खुद को एक फिल्म के किरदार से प्रेरित बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन गेमिंग के कारण हैक हुआ मोबाइल

मोहम्मद अली की हरकतों से परेशान होकर दीपेंद्र ने सोमवार को थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र का बेटा ऑनलाइन गेमिंग करता है। इस कारण ही पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस गलत हाथों में चला गया। साइबर सेल तफ्तीश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed