फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocate rajesh srivastava shoot dead in allahabad

इलाहाबाद में वकील की हत्या के बाद बिगड़े हालात, परिजनों को 20 लाख देगी सरकार

Thu, 10 May 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
advocate rajesh srivastava shoot dead in allahabad
प्रदर्शन करते वकील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में मारे गए वकील के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गौतरलब है कि इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वकील की हत्या के बाद हालात बिगड़ गए। वकीलों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं कई क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घर से न्यायालय जा रहे अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार को कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार भी शहर में हैं। जहां पर हत्या हुई वहां से दोनों का काफिला कुछ देर पहले ही गुजरा था।

वकीलों के आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed