फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate of Awadh bar association will work from tomorrow

अवध बार की हड़ताल खत्म, कल से काम करेंगे वकील

Sun, 07 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Advocate of Awadh bar association  will work from tomorrow
अवध बार की हड़ताल खत्म। - फोटो : ??? ?????
हाईकोर्ट लखनऊ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने समेत जीएसटी, शिक्षा और कंपनी लॉ अपीलेट अधिकरण लखनऊ में बनाने की मांग को लेकर अवध बार एसोसिएशन के वकीलों की 24 फरवरी से चल रही हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता सोमवार से अदालतों में काम करेंगे। यह निर्णय शनिवार को अवध बार में हुई अधिवक्ता, शिक्षक व व्यापारी संघों के महासम्मेलन में किया गया।
अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एचजीएस परिहार की अध्यक्षता में हुए महासम्मेलन में प्रदेश के अधिवक्ता संघों, शिक्षक संगठनों व व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक क्षेत्राधिकार संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

समिति के सदस्य प्रदेश के जिलों में जनजागरण के लिए प्रतिनिधि मंडल लेकर जाएंगे और हर हफ्ते प्रगति रिपोर्ट संघर्ष समिति को देंगे।
महासम्मेलन में प्रदेश के पश्चिमी जिलों में उच्च न्यायालय की बेंच स्थापना की मांग का समर्थन करते हुए तत्काल बेंच बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बेंच बनने तक इन जिलों का क्षेत्राधिकार हाईकोर्ट लखनऊ से जोड़े जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय किया गया कि हर रविवार संघर्ष समिति की ऑनलाइन बैठक होगी और 12 मार्च को शाम 5 बजे जीपीओ पर संघर्ष समिति कैंडल मार्च निकालेगी।
संयुक्त सचिव राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अवध बार के वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव को अगले प्रस्ताव तक निलंबित किया गया। कहा गया कि अवध बार के वकील आठ मार्च से न्यायिक कार्य करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed