फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advertisement issued for women health workers recruitment.

UPSSSC: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 जनवरी तक करें आवेदन

Thu, 16 Dec 2021 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 5 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Advertisement issued for women health workers recruitment.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 9212 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार से इन पदों पर भर्ती से संबंधित आवेदन लेने का काम शुरू हो गया है। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें इन पदों के लिए 5 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन किया जाएगा, जिसमें 12 जनवरी तक संशोधन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की स्वीकृति मिलने के बाद आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विज्ञापन जारी किया है। आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2022 रखी गई है।
विज्ञापन


आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेगा जब तक उसकी फीस का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी को बैंक से शुल्क का समायोजन 5 जनवरी तक या इसके बाद सात दिनों के अंदर यानी 12 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करना होगा। इस अवधि में आवेदन की पूरी औपचारिकता पूरी न करने पर आवेदन मान्य नहीं होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन 9212 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आवेदन मांगा गया है। अभ्यर्थीयों की शार्टलिस्टिंग उसके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पीईटी में शामिल होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed