फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advertisement fee dues agency will not be able to compaign on unipole

विज्ञापन शुल्क बकाया तो एजेंसियां नही कर पाएंगी यूनीपोल पर चुनावी प्रचार

Mon, 31 Jan 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Advertisement fee dues agency will not be able to compaign on unipole
विज्ञापन शुल्क बकाया होने पर नहीं कर पाएंगे यूनीपोल पर चुनावी प्रचार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
नगर निगम से अधिकृत स्थल पर लगे यूनीपोल पर वही विज्ञापन एजेंसियां राजनीतिक पार्टियों का चुनावी प्रचार कर पाएंगी, जिन पर विज्ञापन शुल्क नहीं बकाया है। बकाया वालों को प्रचार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले करीब चार साल से शहर में फुुटपाथ पर होर्डिंग लगाने की अनुमति नगर निगम की ओर से बंद कर दी गई है।
इसके बाद नगर निगम ने डिवाइडर के बीच और सड़क किनारे यूनीपोल के लिए यातायात विभाग, पुलिस, लोक निर्माण विभाग व एनएचआई के साथ मिलकर करीब 250 स्थल तय किए।
विज्ञापन

इन यूनीपोल को नगर निगम ने टेंडर के जरिये प्रचार एजेंसियों को आवंटित किया है। विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर इन्हीं यूनीपोल पर पार्टियों ने प्रचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशासन उन्हीं यूनीपोल पर प्रचार की अनुमति दे रहा है जिन पर अनापत्ति नगर निगम दे रहा है।
नगर निगम के कर अधीक्षक प्रचार दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिन विज्ञापन एजेंसियों के जितने यूनीपोल का विज्ञापन शुल्क जमा है उन पर ही चुनावी प्रचार को लेकर अनापत्ति दी जा रही है।

जिनका विज्ञापन शुल्क जमा नहीं है, उन पर अनापत्ति नहीं दी जा रही है। हाल में ही प्रशासन से एक दल ने यूनीपोल पर प्रचार की अनुमति मांगी थी। वह सूची प्रशासन से नगर निगम को भेजी गई थी। उसमें उन्हीं 34 यूनीपोल पर अनापत्ति दी गई, जिनका विज्ञापन शुल्क जमा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed