फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adverse entry to accountants of 11 blocks

Lucknow News: 11 ब्लॉकों के लेखाकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 11 Jan 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to accountants of 11 blocks
रायबरेली। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा में श्रम और सामग्री के अनुपात के विपरीत खर्च करने के मामले में 11 ब्लॉकों के लेखाकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी मिली है। संबंधित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को भी अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


मनरेगा में 60 प्रतिशत धनराशि श्रम पर खर्च करने के बाद ही 40 प्रतिशत धनराशि सामग्री पर खर्च करने के आदेश हैं, लेकिन ब्लॉकों में मनमानी की गई। मामले में अमर उजाला ने बीती नौ दिसंबर के अंक में 11 ब्लॉकों में मनरेगा के कार्यों में मनमानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

मामले में सीडीओ ने राही ब्लॉक के लेखाकार राजेंद्र शर्मा, अमावां के लेखाकार अमरेंद्र कुमार, सतांव के लेखाकार दीपक मिश्रा, हरचंदपुर व छतोह के लेखाकार सुंदरलाल, महराजगंज के लेखाकार आशुतोष श्रीवास्तव, सलोन के लेखाकार अनुराग पाल, खीरों के लेखाकार अजय अवस्थी, ऊंचाहार व सलोन के लेखाकार अशोक कुमार, डलमऊ के लेखाकार आकाश कुमार बिंद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीडीओ राही गौरी राठौर, बीडीओ अमावां संदीप सिंह, बीडीओ सतांव व सलोन शशि तिवारी, बीडीओ हरचंदपुर शिवकुमार, बीडीओ महराजगंज वर्षा सिंह, बीडीओ छतोह वीरेंद्र कुमार, बीडीओ खीरों अंजूरानी वर्मा, बीडीओ ऊंचाहार कामरान नेमानी, बीडीओ रोहनिया सुनील कुमार व बीडीओ डलमऊ सत्यदेव को कठोर चेतावनी दी है।

40 प्रतिशत से अधिक खर्च करने वाले ब्लॉक
ब्लॉक खर्च (%)
छतोह 51.76
अमावां 43.98
राही 54.91
महराजगंज 51.70
हरचंदपुर 47.79
रोहनियां 46.52
ऊंचाहार 46.37
सतांव 42.41
सलोन 41.14
डलमऊ 46.00
खीरों 47.34

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11 ब्लॉकों में सामग्री खरीद में 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि खर्च की गई है। गाइडलाइन के उल्लंघन पर संबंधित लेखाकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ बीडीओ को कठोर चेतावनी दी गई है।
मुकेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed