{"_id":"d0bc28bbd2f101c271692971abb72893","slug":"adultred-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 लीटर दूध छोड़ भाग गए दूधिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 लीटर दूध छोड़ भाग गए दूधिए
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Sep 2014 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर दूध की बढ़ती मांग के बीच मिलावट की आशंका को देखते हुए एफएसडीए की टीम ने सोमवार को चारबाग में नाका स्थित दूध मंडी पर छापा मारा।
विज्ञापन
दोपहर बाद हुई इस कार्रवाई से दूधियों में खलबली मच गई और अधिकतर दूध भरी केन छोड़कर भाग गए।
टीम ने मौके से एक दूधिए द्वारा बेचे जा रहे दूध का नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए सील किया।
जबकि लावारिस केनों में रखे बर्फ मिश्रित दूध को सर्विलांस सैंपलिंग के बाद मंडी संचालन से जुड़े लोगों की मौजूदगी में नष्ट करा दिया।
एफएसडीए टीम दोपहर 12.30 बजे नाका थाने की पुलिस के साथ चारबाग दूध मंडी पर पहुंची।
छापेमारी की भनक लगते ही दूध मंडी में मौजूद दो दर्जन से अधिक दूधिए अपनी केन छोड़कर दूसरे गेट से निकल गए।
मौके पर पहुंची टीम को दूध मंडी में एक-दो दूधियों के बीच लावारिस हालत में कई केनों में भरा दूध ही मिला।