फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADR report on Lucknow mayor candidate.

लखनऊ में मेयर पद के सभी प्रत्याशी 'बेदाग', सपा उम्मीदवार सबसे अमीर: ADR रिपोर्ट

Wed, 15 Nov 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
ADR report on Lucknow mayor candidate.
मीरा वर्धन, संयुक्ता भाटिया व बुलबुल गोदियाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मेयर पद का कोई भी प्रत्याशी दागी नहीं है और इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार मीरा वर्धन हैं। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) इलेक्शन वॉच की ओर से बुधवार को जारी लखनऊ में मेयर प्रत्याशियों की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


मेयर प्रत्याशियों का लेखा जोखा पेश करते हुए एडीआर के फेलो अनिल शर्मा ने बताया कि लखनऊ से किस्मत आजमा रहे सभी 19 प्रत्याशी बेदाग हैं। इनमें सपा उम्मीदवार मीरा वर्धन सबसे अमीर हैं। उनके पास 18.98 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


भाजपा की संयुक्ता भाटिया की कुल संपत्ति 8.69 करोड़ रुपये की है। इनमें मीरा पर 1.84 करोड़ और संयुक्ता पर 44.34 लाख रुपये की देनदारी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी की कुल संपत्ति 76 लाख रुपये और बसपा की बुलबुल गोदियाल की कुल संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 में से 10 मेयर प्रत्याशी करोड़पति हैं। 11 प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक है। तीन प्रत्याशी डायरेक्ट डिग्री धारक हैं और चार की शैक्षिक योग्यता 8वीं से 12वीं तक है। मेयर प्रत्याशियों में सिर्फ दो की आयु 60 वर्ष से अधिक है, जबकि पांच प्रत्याशी 31 से 40 और 12 उम्मीदवार 41 से 60 वर्ष के हैं।

Trending Videos

सिर्फ लखनऊ की जारी होगी रिपोर्ट

ADR report on Lucknow mayor candidate.

अनिल ने बताया कि एडीआर इस बार सिर्फ लखनऊ के ही प्रत्याशियों का ब्योरा उपलब्ध कराएगा। हलफनामे की कॉपी देर से मिलने से अन्य निकायों की डिटेल तैयार नहीं की जा सकी है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के सभी 110 वार्ड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। राजधानी के सभी पार्षद प्रत्याशियों का लेखा-जोखा भी शनिवार तक जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed