फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adopted 25 TB patients and provided nutrition kits

Lucknow News: 25 टीबी रोगियों को गोद लिया, दी पोषण पोटली

Sat, 08 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Adopted 25 TB patients and provided nutrition kits
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र प्रदीप गंगवार ने 25 टीबी रोगियों को गोद लिया। शुक्रवार को टुड़ियागंज टीबी यूनिट में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने मरीजों को पोषण पोटली भी दी। पोटली में सोयाबीन बड़ी, दलिया, चना और गुड़ जैसी प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री थी। इसका उद्देश्य टीबी रोगियों को उपचार के साथ पोषण सहयोग देना है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी एके सिंघल ने टीबी उपचार में दवाओं और पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक भागीदारी को टीबी उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण बताया। सीएचसी टुड़ियागंज के अधीक्षक आरसी गुप्ता ने टीबी संक्रमण रोकने के लिए स्वच्छता की अपील की।
विज्ञापन

टीबी से ठीक होकर बने निक्षय मित्र
प्रदीप गंगवार ने बताय कि वह 2011 में टीबी से ग्रसित हुए थे। नियमित दवा और पौष्टिक आहार से वे छह माह में स्वस्थ हो गए। इस अनुभव ने उन्हें टीबी रोगियों की मदद के लिए प्रेरित किया। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अभय चंद्र मित्रा ने टीबी के प्रमुख लक्षण और जांच के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed