{"_id":"674a23384966afda03024f94","slug":"adopt-organic-fertilizers-as-an-alternative-to-chemical-fertilizers-lucknow-news-c-13-1-lko1103-973614-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के तौर पर अपनाएं जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के तौर पर अपनाएं जैविक खाद
विज्ञापन
लखनऊ। कृषि विभाग लखनऊ की तरफ से शुक्रवार को दो दिवसीय द मिलियन फार्मर्स किसान पाठशाला 8.0 संस्करण के तहत प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ हुआ। जिले के सभी बीटीएम, एटीएम व तकनीकी सहायकों ने हिस्सा लिया। बता दें कि 4 से 20 दिसंबर तक हर न्याय पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाना है।
कृषि निदेशालय के प्रथम तल सभागार में हुए कार्यक्रम में अपर कृषि निदेशक प्रसार आरके सिंह ने सभी को बताया कि रासायनिक खादों के विकल्प के तौर पर जैविक खाद व कृषि रक्षा विषय पर भी किसानों को जागरूक करें। सहायक निदेशक प्रसार ने वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने के गुर सिखाए। विषय वस्तु विशेषज्ञ बलराम वर्मा ने बताया कि समय से बोआई करें। उप कृषि निदेशक अनिल यादव ने सभी से किसानों को प्रदर्शनी का भ्रमण कराने के लिए कहा। एलडीएम मनीष पाठक ने एआईएफ लोन के बारे में जानकारी दी। कृषि सलाहकार सुरेश राजपूत, भूमि संरक्षण अधिकारी संगीता कटियार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अरुण कुमार सचान, शेष प्रताप सिंह, प्रतिभा वर्मा आदि मौजूद रहे।