फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adopt eco-friendly habits in life: President

पर्यावरण के अनुकूल आदतों को जीवन में अपनाएं : राष्ट्रपति

Sat, 29 Nov 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Adopt eco-friendly habits in life: President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण-अनुकूल आदतों को जीवन में अपनाकर ही इस वैश्विक समस्या से निपटा जा सकता है। हरित जंबूरी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सभी युवा प्रकृति के साथी होने के स्काउट्स एंड गाइड्स के सिद्धांत को अपनाएं और आगे बढ़ें तो हमारी धरती हरी-भरी और खुशहाल बनेगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में 63 लाख से अधिक स्काउट्स एंड गाइड्स हैं। गाइड यानी छात्राओं की संख्या 25 लाख से अधिक है, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। जंबूरी में देशभर के 35 हजार से अधिक युवा भाग ले रहे हैं। 25 देशों के 2 हजार स्काउट्स एंड गाइड्स भी उपस्थित हैं। उन्होंने जंबूरी में हिस्सा लेने वाली बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने समाज और मानवता के कल्याण के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रगति के मार्ग को अपनाया है। यहां आने वाले अलग- अलग राज्य, संस्कृति के लोग एक-दूसरे को जानें और समझें। सपने आपस में साझा करें। प्रतिस्पर्धाओं से नई सीख मिलती है प्रतिस्पर्धा व सहयोग की भावना भी राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए अनिवार्य है। स्काउट्स एंड गाइड्स की मूल भावना सेवा है। चाहे भूकंप आए या महामारी फैले, स्काउट्स एंड गाइड्स सबसे पहले सहायता के लिए आगे आते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन ऐसी युवा पीढ़ी तैयार कर रहा है, जो सशक्त, संवेदनशील और देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed