{"_id":"6421f576449b8cee0206bf04","slug":"ado-panchayat-fired-pistol-threatened-with-life-and-property-raebareli-news-c-13-1-152556-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एडीओ पंचायत पर लगाया तमंचा, जानमाल की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एडीओ पंचायत पर लगाया तमंचा, जानमाल की दी धमकी
Tue, 28 Mar 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के महराजगंज रोड निवासी व ब्लॉक के प्रभारी एडीओ पंचायत पर एक युवक ने जबरन कार में बैठाने के बाद तमंचा लगाकर धमकाया। गाली गलौज कर जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रभारी एडीओ पंचायत शिखर शुक्ला ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अटरा गांव निवासी एक युवक अपनी कार से घर आया। बुलाकर जबरन कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही कमर में तमंचा लगा दिया और महराजगंज की ओर चल दिया। हरदोई मोड़ के पास कार रोक कर सडक से खाई की तरफ खींचने लगा। इसी समय सामने कुछ लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। इसके बाद आरोपी ने फिर फोन कर मोबाइल पर जानमाल की धमकी दी। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों का कोई आपसी विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।