{"_id":"639f03880f66e3561a674c55","slug":"admissions-will-start-from-next-session-in-state-institute-of-forensic-science-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंसेज में अगले सत्र से एडमिशन, शुरुआत में तीन कोर्स की पढ़ाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंसेज में अगले सत्र से एडमिशन, शुरुआत में तीन कोर्स की पढ़ाई होगी
Sun, 18 Dec 2022 05:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:41 PM IST
सार
स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंसेज में शुरू में तीन कोर्सों की शुरुआत होगी। एडमिशन की प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू होगी। संस्थान का 50 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंसेज में अगले शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस इंस्टीट्यूट में 10 कोर्स चलाए जाएंगे, पहले चरण में तीन कोर्स शुरू होंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए 40-40 छात्रों का बैच होगा। कोर्स की फीस कितनी होगी, इसका निर्धारण अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सरोजनीनगर में बन रहे स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेंसिक साइंसेज का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एडीजी तकनीकी सेवाएं मोहित अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में जो तीन कोर्स शुरू होंगे, उसमें एमएससी फॉरेंसिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक डॉक्यूमेंट इग्जामिनेशन और पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी हैं। इसमें एमएससी फॉरेंसिक साइंस दो साल की अवधि का, जबकि दोनों डिप्लोमा कोर्स एक-एक साल की अवधि के होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नियुक्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री योगी शिक्षकों से बोले- ट्रांसफर-पोस्टिंग में न पड़ें अपना काम करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की
अगले शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू हो जाएगी। इंस्टीट्यूट में एकेडमिक कार्यों के लिए प्रस्तावित 94 पदों के मुकाबले पहले चरण में 29 पदों पर जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। संस्थान में आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।