{"_id":"67f97be5cc3299154b061aae","slug":"admissions-in-iti-will-start-in-august-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1153574-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई में अगस्त में शुरू होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई में अगस्त में शुरू होंगे प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नए सत्र की शुरुआत अगस्त से होगी। एक महीने में प्रवेश व सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने शैक्षिक वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए सभी संस्थानों को आदेशित किया है।
आदेश में स्पष्ट किया है कि अप्रैल में प्रवेश के संबंध में तैयारियां कर ली जाएं। मई में अधिसूचना व जून से आवेदन होंगे। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार समय से कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी कक्षाएं होंगी। एक और दो वर्षीय आईटीआई कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया साथ होगी। कक्षाएं और सेमेस्टर वार्षिक परीक्षा में स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन