फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission will be on 187 seats in lohiya law university

लोहिया विधि विवि के एलएलबी ऑनर्स की 187 सीटों पर होंगे दाखिले

Mon, 27 Jun 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Admission will be on 187 seats in lohiya law university
लोहिया विधि विवि में प्रवेश के लिए चल रही है पंजीकरण प्रक्रिया। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
क्लैट का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी विधि विश्वविद्यालयों ने दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में भी बीएएलएलबी ऑनर्स की 187 सीटों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है।
पंजीकरण प्रक्रिया 27 जून की मध्यरात्रि तक होना है। इसके अंतर्गत क्लैट के सफल विद्यार्थियों को पंजीकरण कराकर कम से कम पांच विधि विवि का विकल्प भरना है और कंसोर्टियम को ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा कराना है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत सामान्य वर्ग के छात्रों को 30 हजार रुपये और आरक्षित वर्ग को 20 हजार रुपये जमा करना है। इसके बाद पहली सूची 30 को जारी होगी। इसके बाद छात्रों को आवंटित विधि विवि की निर्धारित फीस जमाकर सीट पक्की करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया विधि विवि के वीसी प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि कंसोर्टियम को शुल्क जमा किया जाएगा, यह रकम फीस में समायोजित हो जाएगी।
लोहिया विधि विवि की बीएएलएलबी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की फीस 1.68 लाख रुपये है। इसमें कॉशन मनी और प्रवेश शुल्क 10-10 हजार रुपये है।
एक लाख रुपये ट्यूशन फीस और 48 हजार रुपये यूटिलिटी फीस है। कुलपति ने बताया कि छात्रों को कंसोर्टियम को जमा शुल्क को घटाकर फीस जमा करनी होगी।
ऐसे में सामान्य वर्ग को 1.38 लाख रुपये और आरक्षित वर्ग को 1.48 लाख रुपये जमा कराना होगा। बाद में छात्रों को 10 हजार रुपये कॉशन मनी भी लौटा दी जाएगी।
वहीं, एलएलएम के लिए लोहिया विधि विवि में 1.03 लाख रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसमें ट्यूशन फीस 35 हजार और यूटिलिटी शुल्क 48 हजार रुपये निर्धारित है। वहीं, प्रवेश शुल्क व कॉशन मनी 10-10 हजार रुपये है।

एलएलबी ऑनर्स में 187 तो एलएलएम में 31 सीटों पर दाखिले
लोहिया विधि विवि में बीएएलएलबी ऑनर्स की 169 सीटें हैं, वहीं 18 सीटें सुपरन्यूमरेरी के अंतर्गत हैं। इसमें एनआरआई स्पॉन्सर्ड 16 सीटें हैं, जबकि एलएलएम में 24 सीटें और सुपरन्यूमरेरी के अंतर्गत सात सीटें निर्धारित हैं। इनमें पांच एनआरआई कोटे के तहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed