फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission start in national college from 9 april

नेशनल पीजी में दाखिले का दंगल नौ से, यूजी-पीजी में 2170 सीटें, यूजी के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

Sun, 04 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admission start in national college from 9 april
राजधानी के कॉलेजों में प्रवेश के लिए घमासान शुरू हो चुका है। कई कॉलेजों ने अपने यहां प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है तो कुछ की प्रस्तावित है। इसी क्रम में नेशनल पीजी कॉलेज में दाखिले का घमासान नौ अप्रैल से शुरू होने वाला है। कॉलेज में यूजी-पीजी की लगभग 2170 सीटों के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट npgc.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि सामान्य कोर्सों के लिए 800 और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए 1000 रुपये प्रवेश आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है। पिछले कई सालों से इसका शुल्क 700 व 900 रुपये था। उन्होंने बताया कि स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। जबकि पीजी कोर्सों में प्रवेश मेरिट से होगा।
विज्ञापन

कोर्स- सीटें
बीए--- रेगुलर 320, सेल्फ फाइनेंस 120
बीकॉम--- रेगुलर 220, सेल्फ फाइनेंस 330
बीकॉम ऑनर्स--- सेल्फ फाइनेंस 60
बीबीए--- सेल्फ फाइनेंस 60
बीबीए एमएस--- सेल्फ फाइनेंस 60
बीसीए--- सेल्फ फाइनेंस 60
बीएससी--- सेल्फ फाइनेंस 360
बीवोक--- सेल्फ फाइनेंस 200
एमवोक--- सेल्फ फाइनेंस 100
एमकॉम--- सेल्फ फाइनेंस 80
एमए-एमएसी एंथ्रोपोलॉजी--- सेल्फ फाइनेंस 40
एमए जियोग्राफी--- सेल्फ फाइनेंस 60
एमए साइकोलॉजी--- सेल्फ फाइनेंस 40
एमए इंग्लिश लिट्रेचर--- सेल्फ फाइनेंस 60
लुआक्मैट के प्रवेश आवेदन 15 से प्रस्तावित
राजधानी के 15 कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेजेस मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) के लिए प्रवेश आवेदन 15 अप्रैल से प्रस्तावित हैं, जिसमें 15 कॉलेजों के बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीवोक, बीबीए टूरिज्म व बीजेएमसी कोर्स के लिए प्रवेश आवेदन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि इन सभी कोर्सों में प्रत्येक कॉलेज में 60-60 सीटें होती हैं, जिनके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून में प्रस्तावित किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके भी प्रवेश आवेदन वेबसाइट npgc.in पर ऑनलाइन होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी संबंधित कॉलेजों की बैठक में इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें यह भी तय होगा कि कितने कॉलेज इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे।

अवध गर्ल्स में भी आवेदन शुरू
अवध गर्ल्स पीजी कॉलेज में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने बताया कि कॉलेज में बीए की 400, बीकॉम की 240, एमए इंग्लिश की 60 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश के लिए छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed