फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission on 13 and 16 august

पुनर्वास विवि में विभिन्न कोसोऱ्ं में प्रवेश १४ व १६ को

Mon, 12 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
admission on 13 and 16 august
पुनर्वास विवि में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश 13 व 16 को
विज्ञापन

14 तक जमा करनी होगा एलएलएम का प्रवेश शुल्क
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 की प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में है। विश्वविद्यालय में जहां बीए, बीकॉम, एमए, एमएससी कोर्सों में ईडब्ल्यूएस कोटे के प्रवेश 16 अगस्त को होंगे। वहीं विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक दिव्यांग विद्यार्थियों को भी प्रवेश आवेदन का मौका दिया गया है।
डीन लॉ प्रो. शेफाली यादव ने सूचित किया है कि एलएलएम दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों को 14 अगस्त तक फीस जमा करनी है। अगर विद्यार्थियों ने फीस नहीं जमा की तो 14 अगस्त को ही तीसरी मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसी क्रम में बीएड-एमएड विशेष शिक्षा में ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम काउंसलिंग सूची में था लेकिन उनका प्रवेश नहीं हुआ। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 13 अगस्त का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थी सुबह 10 बजे एकेडमिक ब्लॉक ए-2 में कमरा नंबर 322 में प्रवेश के लिए संपर्क करें। उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रवेश खाली सीटों की उपलब्धता पर दिया जाएगा। वहीं बीपीओ-बीएएसएलपी की प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू में शामिल व तीसरी काउंसलिंग लिस्ट के सभी अभ्यर्थियों को 13 अगस्त को प्रवेश प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। प्रवेश प्रभारी ने कहा कि इसके बाद किसी के दावे पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष छात्रावासों में प्रवेश आवेदन 17 तक
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में पुरुष छात्रावास में अभी कुछ सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है। अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट डॉ. विजय शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला छात्रावास में बीवीए व बीएएसएलपी की पूर्व प्रवेशित छात्राओं को 13-14 अगस्त को छात्रावास में प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed