{"_id":"624c6322b7d1e11bc37c4272","slug":"admission-in-b-sc-nursing-will-be-available-from-neet-approval-for-admission-to-120-seats-in-three-medical-colleges-of-up-will-be-able-to-register-online-till-april-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट से मिलेगा बीएससी नर्सिंग में प्रवेश : यूपी के तीन मेडिकल कॉलेजों की 120 सीटों पर प्रवेश को मंजूरी, छह अप्रैल तक कर सकेंगे आनलाइन पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट से मिलेगा बीएससी नर्सिंग में प्रवेश : यूपी के तीन मेडिकल कॉलेजों की 120 सीटों पर प्रवेश को मंजूरी, छह अप्रैल तक कर सकेंगे आनलाइन पंजीयन
Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया मंगलवार शाम से शुरू हो गई है, जो छह अप्रैल को दोपहर 11 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
NEET 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
अब बीएससी नर्सिंग में नीट के जरिए प्रवेश मिलेगा। इसकी शुरुआत इसी सत्र से हो रही है। पहले चरण में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। हर कॉलेज में 40 सीटें तय की गई है। आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया मंगलवार शाम से शुरू हो गई है, जो छह अप्रैल को दोपहर 11 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में भी बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू हो रहा है। पहले चरण में तीन कॉलेजों को चुना गया है। इसेमं राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज शामिल हैं। यहां नीट यूजी 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। जिन छात्रों ने एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रम में सरकारी अथवा निजी कॉलेज में एडमिशन ले लिया है, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
इसका आनलाइन पंजीयन चार अप्रैल की शाम पांच बजे से छह अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे तक चलेगा। छह को शाम तक मेरिट लिस्ट जारी होगी और सात को सीट आवंटन किया जाएगा। डीजीएमई एनसी प्रजापति ने बताया कि नीट यूजी 2021 में जिन छात्रों की मेरिट कम थी, उन्हें नर्सिंग बीएसएसी में मौका दिया जा रहा है। अभी तक केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के जरिए बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिया जाता है।
विज्ञापन